नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Budget Impacts on Stock Market: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश किया। वित्त मंत्री के बजट भाषणों के दौरान बाजार का प्रदर्शन कैसा रहा है। यहां 2026 का बजट दिन सबसे अधिक गिरावट वाले दिनों में से एक रहा। बाजार के हिसाब से 2021 का बजट अब तक का सबसे सफल रहा।2026 यानी इस साल सेंसेक्स 1,650 अंक (-2.0%) और निफ्टी 480 (-1.9%) अंक लुढ़क गया। डेरिवेटिव्स पर एसटीटी बढ़ाने की घोषणा से भारी बिकवाली।2025 में सेंसेक्स महज 5.39 (+0.01%) अंक चढ़ा और निफ्टी 26.25 (-0.11%) अंक गिरकर बंद हुआ। बाजार लगभग स्थिर और सतर्क रहा।2024 (पूर्ण बजट) में सेंसेक्स 73.00 (-0.09%) अंक और निफ्टी 30.00 (-0.12%) अंक टूटकर बंद हुआ। वजह बना एलटीसीजी और एसटीसीजी टैक्स में बढ़ोतरी।2024 (अंतरिम बजट) में सेंसेक्स 106.81 (-0.15%) अंक और निफ्टी ...