हरिद्वार, जनवरी 10 -- निर्मला छावनी कॉलोनी का आम रास्ता बंद किए जाने पर स्थानीय लोग भड़क गए। यह रास्ता रोडवेज वर्कशॉप के पास बाईपास की ओर जाता है। लेकिन, शनिवार को इसे ठेकेदार ने एक महकमे की प्रस्तावित योजना का हवाला देकर जेसीबी से बंद कर दिया। हालांकि, भारी विरोध के चलते ठेकेदार को झुकना पड़ा और रास्ता खोल दिया गया। शनिवार को मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि इस भूमि पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है और इसकी आड़ लेकर रास्ता बंद किया गया। लेकिन, जब लोगों ने ठेकेदार से वर्क ऑर्डर और दस्तावेज मांगे, तो वह कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इस पर लोगों ने कड़ा ऐतराज जताकर कहा कि पूर्व सूचना और सक्षम अनुमति के बिना सार्वजनिक मार्ग बंद करना गलत है। विरोध तेज होता देख ठेकेदार बैकफुट पर आ गया और जेसीबी के जरिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.