रांची, मार्च 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत मंगलवार को निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निर्णायक के रूप में डॉ सिस्टर सुषमा और डॉ सोनी परवीन, उपस्थित थीं। मौके पर डॉ सोनी परवीन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में भी कई जानकारियां दीं। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रंजू कुमारी ने कहा कि हमें पुरुषों से बराबरी करने की बजाय स्वयं में सक्षम बनने के लिए सोचना चाहिए और इसके लिए प्रयास भी करने चाहिए। प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं 6 मार्च को आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.