रांची, फरवरी 6 -- रांची। एदलहातू स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में शुक्रवार को भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशाला के साथ आधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। शुभारंभ अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने कहा कि ये प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने में सहायक होंगी। सचिव सीमा शर्मा ने बताया कि सभी प्रयोगशालाओं को नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, जिससे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...