रांची, फरवरी 14 -- रांची। एदलहातू स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में शनिवार को नन्हे बच्चों के लिए यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्री-नर्सरी से केजी तक के विद्यार्थियों ने ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग और हेलमेट की अनिवार्यता पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य विजय कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही नियमों की जानकारी देना उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए आवश्यक है। सचिव सीमा शर्मा ने भी छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की सीख दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...