रांची, फरवरी 19 -- रांची। लेखिका निर्मला कर्ण को गयाजी में आयोजित एक विशेष समारोह में विक्रमशिला विश्वविद्यालय द्वारा 'विद्यावाचस्पति' की मानद उपाधि प्रदान की गई। उन्हें यह सम्मान प्रसार भारती के सहायक निदेशक अंशुमान झा और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सौंपा गया। साथ ही, छंद:शाला विद्यापीठ ने उन्हें छंद लेखन में योगदान हेतु 'ऋषि पिंगल पुरस्कार' से नवाजा, जिसमें सम्मान पत्र के साथ Rs.1100 की नकद राशि दी गई। मौके पर डॉ. सुधा सिन्हा सहित कई साहित्यकार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.