मिर्जापुर, फरवरी 7 -- मिर्जापुर। अहरौरा नगर के निर्मलवा पहाड़ी वार्ड के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को मोहल्ले की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवाकर अन्यत्र फेंकवा दिया। सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर को हटवा दिया गया। प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को भी बदलवा दिया गया है, जिससे अब लोगों को रात में अंधेरे से नहीं जूझना पड़ेगा। वहीं, टूटी सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर निर्मलवा पहाड़ी वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने वार्ड के लोगों की समस्याओं को 30 जनवरी के अंक में 'बिन पानी सब उदास, निर्मलवा की टूट रही आस' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कहना था कि वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.