रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- सितारगंज, संवाददाता। शक्तिफार्म क्षेत्र के निर्मलनगर में हो रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉलियों समेत मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान दो ट्रॉलियां मौके पर मिलीं। एसडीएम रविंद्र जुवांठा के अनुसार, निर्मलनगर में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते नानकमत्ता के नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में सितारगंज व नानकमत्ता क्षेत्र की संयुक्त राजस्व टीम ने छापेमारी की। नायब तहसीलदार ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही अवैध खनन में लिप्त वाहन चालक वाहनों को हटा ले गए। मौके पर क्षेत्र की पैमाइश कर जुर्माने की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। एसडीएम ने बताया कि भू-स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.