सुल्तानपुर, दिसम्बर 3 -- भदैया, संवाददाता। एक विवाहिता की पति और देवर की पिटाई से मौत हो गई । मृतका के पिता ने पति और उसके चचेरे भाई पर मिलकर बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नारायनपुर (धनीपुर) गांव निवासी काली सहाय पांडेय ने अपनी पुत्री शालिनी उर्फ नंदिनी की शादी 8 जनवरी 2017 को देहात कोतवाली क्षेत्र के दरखपुर खोरेपुर गांव निवासी विकास मिश्रा पुत्र अरविंद मिश्रा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा शालिनी से मारपीट व उत्पीड़न किए जाने की शिकायतें आती रहीं। परिजनों ने कई बार समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, लेकिन प्रताड़ना थमी नहीं। इन दिनों विकास शालिनी को लेकर प्रतापगंज चौकी क्षेत्र के अहिमाने बाजार में क...