लखनऊ, दिसम्बर 21 -- फोटो भी अधिवेशन लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन का दो दिवसीय वार्षिक महाधिवेशन रविवार को उत्साह और संकल्प के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार, प्रबंधन और कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने जूनियर इंजीनियरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात मुख्यमंत्री से करवाकर आपकी जायज समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा। इससे पहले संगठन के महासचिव इंजीनियर बलवीर यादव ने प्रदेश भर से आए अभियंताओं की समस्याओं और लंबित मांगों का मांग-पत्र मंत्री के सम्मुख रखा। संगठन के केंद्रीय संरक्षक इंजीनियर सतनाम सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.