बुलंदशहर, मार्च 15 -- होली के अवसर पर बिजली आपूर्ति के दावे फेल साबित नजर आए। कहीं बिजली के झटके लगते रहे तो कहीं 33 केवीए की लाइन में ब्रेकडाउन होने से बिजली सप्लाई सात घंटे से ज्यादा ठप रही। इसके चलते लोगों को पेयजल समेत विभिन्न संकटों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक लोगों को यह परेशानी झेलनी पड़ी। पश्चिमांचल की प्रबंध निदेशक ने बेहतर बिजली सप्लाई के लिए सभी लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। जिससे होली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके, लेकिन यह दावे फेल साबित नजर आए। शनिवार को शिकारपुर क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई बाधित रही। सुबह करीब 11 बजे से सप्लाई ठप हो गई। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने पेट्रोलिंग की तो 33 केवीए की लाइन में फाल्ट मिला। लाइन में ब्रेकडाउन होने के चलते सप्लाई प्रभावित हुई। देर शाम तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.