फरीदाबाद, फरवरी 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड प्रबंधन ने गरमी के मौसम में निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए बिजलीघरों के रखरखाव, मरम्मत और लंबित कार्यों के निपटारे की तैयारी कर ली है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड प्रबंधन ने सभी मुख्य अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में अपनी तैयारी पूरी करने का आदेश दिया है। गरमी के मौसम में पिछले कुछ सालों में अचानक तेजी से तापमान बढ़ रहा है। तापमान बढ़ने की वजह से तेजी से बिजली की खपत बढ़ जाती है। कई बार खपत विभाग के अनुमान से ज्यादा होती है। इससे बिजलीषरों की लाइनों और ट्रांसफार्मरपर लोड बढ़ जाता है। इससे विभाग को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके मददेनजर विभाग निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए अपनी पूरी तैयारी करता है। विभागीय मुख्यालय ने सभी मुख्य अभियंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.