गढ़वा, अक्टूबर 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। दिवाली के मद्देनजर धनतेरस पर जिले में रियल एस्टेट सेक्टर और जमीन रजिस्ट्री का कारोबार सामान्य रहने की उम्मीद है। धनतेरस पर जमीन खरीद-बिक्री को लेकर आपाधापी नहीं है। जिला निबंधन कार्यालय में त्योहार के मौसम में भी सामान्य दिनों की तरह ही जमीन की खरीदारी हो रही है। रजिस्ट्री कार्यालय में प्रत्येक दिन औसतन 15 से 20 लोग जमीन की खरीदारी कर रहे हैं। गढ़वा में जमीन की रजिस्ट्री के लिए एक दिन में स्लॉट बुकिंग की कुल क्षमता 70 है। उसके विरूद्ध प्रत्येक दिन ग्रामीण और शहरी इलाका को मिलाकर 15 से 20 लोग ही जमीन की खरीदारी कर रहे हैं। उसमें से अधिकतर जमीन की बिक्री ग्रामीण इलाकों का ही होता है। निबंधन कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री के लिए निर्धारित क्षमता से भी कम जमीन की खरीद बिक्री होने के कारण आपाधापी नहीं होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.