चम्पावत, मार्च 5 -- टनकपुर में आगामी पूर्णागिरि मेले को संपन्न कराने को लेकर कोतवाल चेतन रावत ने सभासदों, टैक्सी यूनियन, खनन यूनियन, होटल और धर्मशाला संचालकों संग गोष्ठी की। कोतवाल रावत ने चालकों को निर्धारित स्थान से टैक्सी में बैठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेंड और अन्य भीड़ वाले स्थान से सवारी भरकर नहीं ले जाने, ओवरलोडिंग नहीं करने, यात्रियों से खींचातानी नहीं करने, होटल, धर्मशाला में बिना आईडी के कमरा नहीं देने और रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.