शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- आगामी छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस और होलिका दहन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी मजिस्ट्रेट या अधिकारी निर्धारित समय से पहले ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा और पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा। यातायात प्रबंधन को लेकर स्पष्ट किया कि निर्धारित जुलूस मार्गों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से निकालने के लिए रूट प्लान का पालन सख्ती से कराया जाएगा। बैठक में जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर ड्यूटी प्वाइंट का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा गया। जिलाधिक...