बाराबंकी, फरवरी 8 -- बाराबंकी। डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में नगर विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम शशांक त्रिपाठी ने नगर पालिका नवाबगंज व जिले की 13 नगर पंचायतों के विकास कार्यों, सड़क, नाली, जलापूर्ति, पार्क, टैक्सी स्टैंड, व स्कूलों के कायाकल्प के कार्यों की समीक्षा लकी। उन्होंने समस्त कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने कहा कि निर्धारित समय पर काम न पूरा करने वाले लापरवाह ठेकेदारों पर पेनाल्टी लगाई जाए। इसके उपरांत कार्य न पूरा करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायतों द्वारा क्रय किये जाने वाले समान, स्ट्रीट लाइटें, वाटर कूलर व मोबाइल टॉयलेट आदि सहित जो भी समान क्रय किया जाए उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.