रामपुर, जनवरी 8 -- दिसंबर में राशन की दुकानें चेक करने के बाद भी अपनी जांच रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय पर जमा न करने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने छह जांच अधिकारियों को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट जमा करने के आदेश दिए हैं। हर माह अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निशुल्क राशन का वितरण किया जाता है। अक्सर वितरण में धांधली की शिकायत आने पर हर माह होने वाले वितरण की जानकारी लेने के लिए अधिकारियों की तैनाती की जाती है। दिसंबर में जिला समाज कल्याण अधिकारी को ब्लॉक चमरौआ, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को सैदनगर, जिला गन्ना अधिकारी को नगर पालिका रामपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी को बिलासपुर, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को मिलक और जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को शाहबाद क्षेत्र की कुछ दुकानों का निरीक्षण करने के आदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.