बक्सर, फरवरी 11 -- पेज तीन के लिए ---- समीक्षा किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी आवेदन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा जागरुकता फैलाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा एसएचजी को बढ़ावा देने पर चर्चा बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड कार्यालय कक्ष में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता बीडीओ साधुशरण पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार द्वारा की गई। जिसमें विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएमजीपी और केसीसी जैसे ऋणों की स्थिति की समीक्षा की गई। वहीं एलडीएम ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने और लंबित ऋण आवेदनों को तुरंत स्वीकृत करने का निर्देश दिया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी बैंक योजनाओं को सुगम बनाने पर जोर दिया...