हाजीपुर, फरवरी 16 -- हाजीपुर । निज संवाददाता जिला परिवहन विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सड़क सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, राजस्व संग्रह तथा डिजिटल सेवाओं के विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। जिलाधिकारी वर्षा के निर्देशानुसार योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए आमजनों को सीधा लाभ सुनिश्चित किया गया है। राजस्व संग्रह के क्षेत्र में भी विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति की है। निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक लगभग 80 प्रतिशत राजस्व की वसूली की जा चुकी है। बस पड़ाव निर्माण योजना के अंतर्गत यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्य 55 के विरुद्ध अब तक 45 बस पड़ावों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 03 बस पड़ाव निर्माणाधीन हैं। शेष बस पड़ावों का निर्माण कार्य भी तीव्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.