सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सीतामढ़ी, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने कहा कि शिवरात्रि पर्व के अवसर पर नगर थाना परिसर स्थित मनोकामना नाथमंदिर, भीड़ भाड़ वाले अन्य मंदिरों पर पुलिस बल की गश्ती व निगरानी रहेगा। शहर में सहसमय से शांतिपूर्वक तरीके से शिव बारात निकले, पहले से बने रुट चार्ट पर ही बारात जुलूस निकाला जायेगा। बैठक में अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव विवेक कुमार व्याहुत, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, सह कोषाध्यक्ष मंजीत कुमार साह, मीडिया प्रभारी राघव गुप्ता व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...