सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- सोनबरसा। दुर्गापूजा को लेकर भुतही थाना क्षेत्र के भुतही व फतहपुर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गणमान्य लोग एवं पूजा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में थानाध्यक्ष ने पूजा समितियों से विधिवत लाइसेंस लेने की अपील की और निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि अफवाह फैलाने, शांति भंग करने या सामाजिक माहौल को खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारा और सौहार्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.