बरेली, फरवरी 22 -- होली और रमजान को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। जिसको लेकर शनिवार को भोजीपुरा थाना परिसर में शान्ति कमेटी की बैठक हुई। सीओ हाइवे शिवम आषुतोष सिंह ने कहा कि होली के जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाले जाएं। जबरन किसी पर भी रंग न डालें। उन्होंने मुस्लिम समाज से भी अपील की यदि रंग पड़ जाए तो बवाल न करें। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने कहा कि शांति कमेटी में आए सभी जिम्मेदार लोगों को चाहिए कि वह अपने अपने समाज के लोगों पर नियन्त्रण रखें। बैठक में ब्रजेश कुमार गुप्ता, ह्रदयेश मौर्य, रामराज, हरीश कुमार गुप्ता, खरग सेन गंगवार व प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...