बिजनौर, जनवरी 21 -- नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में विधिक माप विज्ञान अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी द्वारा धामपुर अधिक्षेत्र की समस्त चीनी मिलों एवं गन्ना क्रय केंद्रों में स्थापित तौलनपटों की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत मोबाइल वेब्रिज टेस्टिंग वैन के माध्यम से स्योहारा चीनी मिल गेट पर स्थापित इलेक्ट्रॉनिक तौलनपटों का मंगलवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तौलनपटो द्वारा प्रदर्शित वजन विधिक माप विज्ञान अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत निर्धारित मानक सीमाओं के अनुरूप पाए गए। विधिक माप विज्ञान अधिकारी द्वारा बताया कि किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कांटा जांच के दौरान उपाध्यक्ष (ग...