मधुबनी, दिसम्बर 13 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कृषि भवन सभागार में प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा की अध्यक्षता में रबी 2025-26 के लिए उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उर्वरक विक्रेता एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में प्रमुख कुमारी उषा ने कहा कि गेहूं बुआई के समय किसानों को बीज की कमी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी किसान को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद नहीं बेची जाए और सभी प्रकार के उर्वरक उचित दर पर उपलब्ध कराए जाएं। जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को गेहूं बीज, डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना सभी विक्रेताओं की जिम्मेदारी है। इसके लिए कृषि पदाधिकारी, प्रमुख व जनप्रतिनिधियों द्वारा एकमत से व...