अयोध्या, जून 13 -- अयोध्या, संवाददाता। रामधाम के मार्गो पर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्धारित ऊंचाई के भवन बनाने की जानकारी देते हुए जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं। जिससे लोग जागरूक हो सकें और नियम विरुद्ध कार्य न करें। एडीए के उपाध्यक्ष ने मानक के विपरीत बनाए गए भवनों के निर्माण पर कार्रवाई की बात कही है। रामपथ चैड़ीकरण के दौरान मंदिर के अगल- बगल सहित अन्य क्षेत्र के निर्माण कार्य की ऊंचाई निर्धारित की गई थी। अब विभाग द्वारा रामधाम में जगह-जगह बोर्ड लगाया जा रहा है। जिसमें 2031 महा योजना के अंतर्गत बताया गया है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के आसपास मंदिर प्रतिबंधित क्षेत्र आरटीजेड- वन एवं आरटीजेड- टू घोषित किया गया है। जिसमें वन की सीमा निम्नवत है रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग से रेलवे लाइन होते हुए रेलवे स्टेशन को छोड़ते हुए रायगंज रोड से रानी बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.