कन्नौज, फरवरी 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। संगम नगर, टड़हा प्रेमपुर स्थित गजेंद्र सिंह मीरा देवी पीजी कालेज में श्रीसागर सिंह एवं सोमवती की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीसागर सिंह सोमवती एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पांच निर्धन जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और जीवन भर के लिए परिणय सूत्र में बंध गए। मुख्य अतिथि अपर जिला जज महेंद्र सिंह ने कहा कि निर्धन बेटियों का विवाह कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने समाज में ऐसी पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने की अपील की। ट्रस्ट के प्रबंधक गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह आयोजन अपने माता-पिता स्व. श्रीसागर सिंह और स्व.सोमवती की स्मृति में स्वयं के खर्च पर 11वें वर्ष भी किया जा रहा है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.