लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। पब्लिक इंटर कालेज में गुरुवार को दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को निर्धन छात्र निधि से स्वेटर वितरित किए गए। ठंड में स्वेटर पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। उन्होंने विद्यालय प्रबंध समिति और स्टाफ का आभार जताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बाबूराम सागर, सूरज गुप्ता प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, पीयूष भारद्वाज उपप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...