पौड़ी, दिसम्बर 19 -- सुभागा देवी मेमोरियल ट्रस्ट ने राइंका पौड़ी नगर में निर्धन छात्रों को स्वेटर वितरित किए। विधायक राजकुमार पोरी ने 50 निर्धन छात्रों को सर्दी से बचने के लिए गर्म स्वेटर वितरित की। ट्रस्ट की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी काला ने बताया कि ट्रस्ट पिछले लंबे समय से देहरादून और पौड़ी जिले में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है और भविष्य में भी सहयोग देता रहेगा। इस मौके पर डीईओ माध्यमिक आरएस नेगी, प्रदीप चंद्र नैथानी, एमसी घिल्डियाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...