बहराइच, अक्टूबर 1 -- बहराइच । मां समय दुर्गा समिति गायत्री नगर मोहल्ला काजी कटरा द्वारा निर्धन कन्याओं का 17 वां सामूहिक विवाह समारोह एक अक्टूबर को आयोजित किया गया है । इस अवसर पर सामूहिक विवाह के पश्चात नव दम्पत्तियों को उचित दान दहेज के साथ आशीर्वाद देकर विदा किया जाएगा । यह जानकारी समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने दी । गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि की नवमी तिथि को श्री मां दुर्गा समय माता मंदिर काजी कटरा में 17वां सामूहिक विवाह सम्पन्न होगा । इस अवसर पर कार्यरक्रम के मुख्य अतिथि श्री सिद्धनाथ पीठाधीश्वर , महामंडलेश्वर श्री श्री रवि गिरि जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान कर विदा करेंगे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.