आजमगढ़, फरवरी 11 -- आजमगढ़। निर्धनता के दायरे से बाहर लाने को जनपद की 12 ब्लाकों में 19 हजार परिवारों को चिन्हित किया गया है। निर्धन परिवारों को भोजन, वस्त्र, अच्छी शिक्षा, चिकित्सा और मकान की सुविधा उपलब्ध हो इसको लेकर गणना कराई जा रही है। 852 ग्राम पंचायतों में अभी तक 19 हजार परिवारों का ब्योरा तैयार किया गया है। प्रत्येक गांव से 20 से 25 परिवारों को लाभांवित करने का लक्ष्य तय किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...