मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नए साल की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को मेयर निर्मला देवी ने पार्कों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिटी, इंदिरा व जुब्बा पार्क में जेनरेटर की उपलब्धता नहीं होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों से पूछा कि पूर्व में निर्देश देने के बावजूद अब तक जेनरेटर की व्यवस्था क्यों नहीं हुई? निगम की बिजली शाखा के प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। नए साल के जश्न को लेकर तीनों पार्कों में रंगरोगन और सीसीटीवी लगाने के साथ ही अन्य काम हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मेयर ने फव्वारों को देखा। क्रिसमस की छुट्टी और शीतलहर के बीच कई दिनों के बाद निकली धूप में बड़ी संख्या में पार्कों में लोगों की मौजूदगी थी। मौके पर मेयर ने पार्क घूमने आए महिलाओं व अन्य आगंतुकों से व्यवस्था के बारे में पूछा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.