मोतिहारी, जनवरी 6 -- मोतिहारी , नगर संवाददाता। पोस्टमार्टम और जख्म प्रतिवेदन में लिखने में लेट और ऑनलाइन नहीं करने को लेकर सिविल सर्जन ने काफी नाराजगी जताई है। सदर अस्पताल पोस्टमार्टम प्रभारी सहित सहित सभी चिकित्सा प्रभारी और सदर अस्पताल डीएस को निर्देश जारी किया है कि व्यवस्था में सुधार करें नहीं तो सरकार को इसकी रिपोर्ट भेज दी जाएगी। बताया जाता है कि सिविल सर्जन ने जख्म रिपोर्ट ऑर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कम्प्यूटर पर कंपोज कर डॉक्टर के हस्ताक्षर करा कर संबंधित थाना और एसपी के ईमेल पर ऑनलाइन करने का निर्देश दिया था। कलम से रिपोर्ट नहीं लिखने को कहा था। बावजूद अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जख्म रिपोर्ट न तो ऑनलाइन किया जा रहा है और न कम्प्यूटर पर कंपोज किया जा रहा है।जिसको लेकर थाना से लेकर कोर्ट को रिपोर्ट पढ़ने में परेशानी होती है। ब...