गंगापार, नवम्बर 30 -- विद्यालय के निर्देश का पालन छात्र-छात्राए जरूर करें। सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज कौड़िहार में अभिभावकों व छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि छात्र-छात्राएं प्रतिदिन स्नान करके, भोजन कर ड्रेस पहनकर, लंच पैकेट लेकर समय से कॉलेज आएं। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सभी अभिभावक बंधु सहयोग करें। इस दौरान उप प्रधानाचार्य डॉ. गरिमा त्रिपाठी समेत शिक्षक शिक्षिकाएं और कॉलेज के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...