भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सभी पत्रों की प्रतिलिपि डीएम को भेजने की परिपाटी पर रोक लगाई गई है। प्रभारी पदाधिकारी सुधीर कुमार ने सभी कार्यालय प्रधान को इस बाबत पत्र लिखकर मना किया है। इससे महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों के निष्पादन में दिक्कत होती है। प्रधानों को कहा गया है प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि विभिन्न कार्यालयों द्वारा सामान्य प्रकार के पत्रों को जिलाधिकारी को अनावश्यक रूप से पत्र या प्रतिलिपि दिया जा रहा है। जो मितव्ययिता के सिद्धांत के विरुद्ध है एवं अनावश्यक पत्राचार और समय बर्बाद करता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में इस संबंध में जिलास्तरीय बैठक में भी पत्र-व्यवहार के स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। इसलिए अब से वैसे महत्वपूर्ण मामले, जिसमें जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई किये जाने या निर्देश प्राप्त किये जाने की आवश्...