सराईकेला, जनवरी 7 -- सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला शहर की सड़कों को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने अब कमर कस ली है। सड़क किनारे अवैध रूप से ठेला लगाने वालों और सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकान चलाने वालों के खिलाफ आज से व्यापक प्रचार-अभियान शुरू किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान विशेष रूप से उन मुख्य मार्गों और चौराहों पर केंद्रित होगा जहां फुटपाथ और सड़क के किनारों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। आज से लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे शहर में घोषणा की गई कि सभी दुकानदार और ठेला संचालक निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना ठेला या गुमटी एंव आगे बढाया हुआ शटर सरकारी जगह से हटा ले । अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से अपना सामान और अवैध ढांचा हटाने का अवसर दिया जाएगा। यदि प्रचार अवधि के ब...