गुड़गांव, जनवरी 24 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह शनिवार को खेड़की दौला टोल प्लाजा को शिफ्ट करने को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि टोल प्लाजा हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। पचगांव चौक पर प्रस्तावित नए टोल प्लाजा निर्माण के दौरान ग्रामीणों और आम नागरिकों का आवागमन सुरक्षित हाल में किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विभाग आपसी तालमेल से एक सप्ताह के अंडर ठोस प्रस्ताव तैयार कर पुलिस अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद यातायात व्यवस्था को लेकर एक समन्वय बैठक होगी। समीक्षा बैठक में सोहना विधायक तेजपाल तंवर, शहरी विकास सलाहकार डीएस ढेसी, डीसी अजय कुमार, एसडीएम दर्शन सिंह भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पचगांव चौक क्षेत्र भविष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.