मधुबनी, नवम्बर 13 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी विधानसभा 32 से भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.बी झा मृणाल ने बेनीपट्टी थाना में अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में लिखा है कि वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके समर्थन में प्रचंड समर्थन को देखते हुए चुनाव से एक दिन पूर्व कुछ असमाजिक तत्वों ने साजिश के तहत सोशल मीडिया में फर्जी वीडियो वायरल कर यह अफवाह फैलाया गया कि वे बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन दे दिये हैं। मतदाताओं को गुमराह करने के लिए यह भ्रम फैलाया गया। उन्होने वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में कांड संख्या 360/25 दर्ज कर एसआई संजय कुमार सिंह को मामले की जांच का निर्देश दिय...