सराईकेला, फरवरी 5 -- निर्दलीय प्रत्याशी जलेश ने दाखिल किया नामांकन पत्र सरायकेला,संवाददाता। क्षेत्र में चुनाव का शोर होते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। निर्दलीय प्रत्याशी जलेश कवि ने समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंच नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान जलेश कवि के समर्थक गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते नजर आए। जिससे पूरा परिसर चुनावी रंग में रंगा दिखा। शक्ति प्रदर्शन और जन समर्थन : नामांकन से पूर्व जलेश कवि ने आवास से जुलूस निकाला। समर्थकों के हाथों में झंडे और गगनभेदी नारों के बीच यह काफिला शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नामांकन स्थल तक पहुंचा। समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नामांकन के बाद जलेश कवि ने कहा क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप...