सराईकेला, फरवरी 4 -- सरायकेला । क्षेत्र में चुनाव का शोर तेज होते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसी कड़ी में आज निर्दलीय प्रत्याशी जलेश कवि ने भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुँचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान जलेश कवि के समर्थक गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते नजर आए, जिससे पूरा परिसर चुनावी रंग में रंगा दिखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...