देहरादून, जनवरी 7 -- नगर निगम चुनाव में निर्दलीय पार्षद के रुप में जीते वार्ड संख्या 63 लाडपुर के पार्षद दिनेश केमवाल बुधवार को समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ सुधा प्रधान और प्रमोद नौटियाल ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। तीनों की भाजपा में वापसी भाजपा के बलबीर रोड प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की मौजूदगी में हुई। दिनेश केमवाल ने नगर निगम चुनाव में लाडपुर के भाजपा प्रत्याशी कवीन्द्र सेमवाल को हराया था। इससे पहले वह भाजपा में रहते ही क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं। नगर निगम चुनाव के समय उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी ओर बागी के रूप में नगर निगम चुनाव लड़ा। उनके साथ भाजपा की मंडल अध्यक्ष रह चुकीं सुधा प्रधान और युवा नेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.