रुद्रपुर, दिसम्बर 8 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य स्तरीय वॉलीबॉल निर्णायक परीक्षा 13 दिसम्बर को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। इसकी जानकारी उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन की सचिव सपना देवी ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय वॉलीबॉल निर्णायक परीक्षा 13 दिसंबर को लिखित और मौखिक रूप में आयोजित की जाएगी। बताया कि प्रतिभागी अपने साथ आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण-पत्र लाएं। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिभागी स्वयं सरकारी विभाग में कार्यरत हो तो अपनी आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो आदि लाएं। कहा कि राज्य स्तरीय वॉलीबॉल निर्णायक परीक्षा में उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिऐशन द्वारा नामित परीक्षा समिति पैनल का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...