साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- साहिबगंज। रेलवे के विकास के मसले पर झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा के आंदोलन के ऐलान का जिले के पत्थर कारोबारियों ने समर्थन किया है। साहिबगंज व पाकुड़ के रेल विकास से जुड़ी मांगों को अगर 15 जनवरी तक पूरा नहीं किया जाता है तो 16 जनवरी से उन्होंने दोनों जिलों में रेलवे रैक से पत्थर ढुलाई का कार्य बेमियादीकाल के लिए बंद कर देने की बात कही है। इस मसले पर पत्थर कारोबारियों ने मंगलवार को यहां झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर अपना समर्थन देने की बात कही। पत्थर कारोबारियों का नेतृत्व चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा कर रहे थे। चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा , चतुरांनद पांडेय समेत अन्य पत्थर कारोबारियों ने पंकज मिश्रा को रेलवे संबंधित मांगों को जोरशोर से उठाने के लिए धन्यवाद देते हुए साफ शब्द...