साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- साहिबगंज। जिले के सभी चेकनाकों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों को 15 जनवरी तक आवश्यक दस्तावेज पूरा करने का आदेश दिया गया। उपरोक्त निर्देश जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक सोमवार को डीसी हेमंत सती ने संबंधित पदाधिकारियों को दिये। समाहरणालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता में खुद डीसी ने की। बैठक में डीएफओ प्रबल गर्ग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में डीसी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की । विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीसी ने शहर के प्रमुख स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने तथा हिट एंड रन की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग से जुड़े फॉ...