एटा, जून 8 -- शनिवार को शहर में निर्जला एकादशी पर्व बेहद श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ने वाली इस तिथि पर श्रद्धालुओं ने अन्न और जल दोनों का त्याग करते हुए व्रत रखा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस एकादशी का व्रत रखने से वर्षभर की सभी 24 एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है। इस एकादशी को मोक्षदायिनी के रुप में मना जाता है। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ बढ़चढ़ कर दानपुण्य किए। शहर में निर्जला एकादशी पर्व शुक्रवार के बाद शनिवार को भी मनाया। अधिकांश श्रद्धालुओं ने अन्न जल बगैर व्रत रखते हुए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद मान्य पक्ष के लोगों के साथ ब्राह्मणों को जल, शरबत, वस्त्र, अनाज, छाता, पंखा आदि विभिन्न वस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.