रांची, दिसम्बर 7 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के ब्रजपुर मैदान में पिछले 15 दिनों से चल रहा योग शिविर रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान योग गुरु गोपाल प्रसाद ने योग कराया और सभी साथियों ने मिलकर यज्ञ किया और लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। योग गुरु गोपाल प्रसाद ने योग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग अपनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि योग के बिना कोई व्यक्ति निरोग नहीं रह सकता। उन्होंने निःशुल्क योग सिखाया और इसके वर्तमान लाभों के बारे में बताया। ठंड के बावजूद भी काफी लोगों ने उत्साहपूर्वक शिविर में हिस्सा लिया। योग शिविर को सफल बनाने में रामू गुप्ता, तारकेश्वर प्रसाद, सुरेश प्रसाद, अम्बिका प्रसाद, राजेश प्रसाद, विनोद गुप्ता, दीपक, मनोहर, नागेंद्र यादव, राजू गुप्ता, सोनू गुप्ता, प्रीति...