पौड़ी, नवम्बर 12 -- स्वास्थ्य विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में जिला कारागार पौड़ी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 44 निरुद्ध बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। बुधवार को आयोजित शिविर में प्राधिकरण की सचिव नाजिश कलीम ने कारागार में टीबी, एड्स, हेपेटाइटिस के मरीजों की जानकारी ली। कहा कि यहां पर हेपेटाइटिस की जांच अवश्य की जाए। उन्होंने महिला चिकित्साधिकारी को हर 15 दिन में कारागार में महिला कैदियों के स्वास्थ्य की जांच करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डा. शिव मोहन शुक्ला ने जिला कारागार स्थित चिकित्सालय और औषधि कक्ष में मेडिसिन स्टॉक रजिस्टर, कैदियों की स्वास्थ्य जांच पंजिका का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर हर समय इमरजेंसी ट्रे तैयार रखने, एक्सपायर होने वाली दवाओं की सूची 6 माह ...