बिजनौर, फरवरी 12 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने बुधवार की देर रात्रि जिला महिला अस्पताल का औचक रूप से निरीक्षण किया। अस्पताल में स्टाफ कम पाए जाने पर उन्होंने उपस्थिति पंजिका तलब की। पंजिका में कर्मचारियों के नाम तो दर्ज थे, परंतु किसी भी कर्मचारी का ड्यूटी टाइम नहीं लिखा हुआ पाया गया। जिससे रात और दिन के स्टाफ का सही पता चल सका। डीएम ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि ड्यूटी समय का निर्धारण करते हुए शिफ्टवार स्टाफ की उपस्थित पंजिका बनाएं ताकि भ्रम की स्थिति न रहे। डीएम जसजीत कौर ने एनआईसीयू एवं चाइल्ड वार्ड का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि वार्डों सहित अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें और किसी भी स्थान पर गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि वार्ड में भर्ती म...