एटा, फरवरी 12 -- सरकारी कार्यालयों में कार्य प्रणाली सुधारने और कर्मचारियों के बीच समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को सीडीओ ने बीएसए आफिस, जिला विद्यालय निरीक्षक और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी अव्यवस्थाएं मिलीं। साथ 21 नियमित एवं संविदा कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र सुबह पौने ग्यारह बीएसए कार्यालय पहुंचे, तो वहां सन्नाटा देख हैरान रह गए। यहां नियमित एवं संविदा कुल 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। बीएसए कार्यालय के नियमित कर्मचारियों में वरिष्ठ सहायक राजीव शर्मा, सुधीर कुमार, जितेंद्र प्रताप सिंह, यश कुमार सिंह और चतुर्थ श्रेणी स्टाफ में सुभाष चंद्र, रामबेटी एवं जितेंद्र सिंह कार्यालय से गायब मिले। संविदा कर्मचारी में डीसी आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.