बिजनौर, दिसम्बर 16 -- जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम संरक्षित स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। डीएम द्वारा भूतल स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सील्ड तालों को खुलवाकर विधानसभावार संरक्षित ईवीएम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। स्ट्रांग रूम स्थित गार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को सफाई व्यवस्था एवं रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह द्वारा झंडापुर स्थित वीवी पेट वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी द्वारा भूतल तथा त...