हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- सरीला। कस्बा स्थित रैन बसेरा में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कराए जा रहे कार्यों का गुरुवार की शाम एसडीएम बलराम गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि रैन बसेरा में सुधार से जुड़े करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरे कर लिए गए हैं। निरीक्षण में पुताई, फर्श, बाथरूम और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त पाया गया। वहीं बाहर परिसर में कराए गए फर्श कार्य से आवागमन भी सुगम हो गया है। एसडीएम ने बताया कि रैन बसेरा में ठहरने वाले जरूरतमंदों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां ठहरी 70 वर्षीय वृद्धा के लिए भी ठहरने की समुचित व्यवस्था कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...